Explanations:
भारतीय संविधान का प्रथम संशोधन वर्ष 1951 में किया गया था। इसके अंतर्गत निम्न उपबंध किये गये– (1) सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों की उन्नति के लिए विशेष उपबंध बनाने हेतु राज्यों को शक्ति प्रदान की गई। (2) कानून की रक्षा के लिए संपत्ति अधिग्रहण आदि की व्यवस्था। (3) इस संशोधन द्वारा नौवीं अनुसूची जोड़ी गई तथा भूमि सुधार एवं न्यायिक समीक्षा से जुड़े अन्य कानून को नौवीं अनुसूची मे रखा गया।