Explanations:
यूनेस्को द्वारा सूचीबद्ध विशेष सांस्कृतिक या भौतिक महत्व के स्थलों को विश्व धरोहर स्थल के रूप में जाना जाता है। विश्व धरोहर स्थलों की सूची को विश्व धरोहर कार्यक्रम द्वारा तैयार किया जाता है। सांची के बौद्ध स्मारक को वर्ष 1989 में विश्व धरोहर स्थल में शामिल किया गया। यह 12वीं शताब्दी तक भारत में एक प्रमुख बौद्ध केन्द्र था। इसके स्तंभों, प्रसादों, मंदिरों और मठों का निर्माण अलग-अलग राज्यों द्वारा (अधिकांश पहली और दूसरी शताब्दी ईसा पूर्व में) किया गया है।