Explanations:
उत्तर प्रदेश के मुख्य खनिज बाँदा, ललितपुर, सोनभद्र, प्रयागराज के पठारी क्षेत्रों में पाये जाते हैं। सोनभद्र में चूना पत्थर या उससे सम्बन्धित खनिज पाये जाते हैं। ललितपुर में ताँबा का उत्पादन होता है। जबकि सिलिका सैन्ड उत्पादन में उत्तर प्रदेश का प्रथम स्थान है। इसका उत्पादन प्रमुख रूप से प्रयागराज जनपद में किया जाता है।