Explanations:
दिये गये विकल्पों में ‘द्विरद’ द्विगु समास का उदाहरण नहीं है। यह बहुब्रीहि समास का उदाहरण है। इसका समास विग्रह है- दो है बाहरी दाँत जिसके वह (हाथी)। अन्य विकल्प द्विगु समास के उदाहरण है। द्विगु समास :- जिस समास में पहला पद संख्यावाचक हो, दोनों पदों के बीच विशेषण-विशेष्य संबंध हो और समस्त पद संख्या का ज्ञान कराए, उसे द्विगु समास कहते हैं। जैसे- अठन्नी = आठ आनों का समूह सतसई = सात सौ दोहों का समूह सप्ताह = सात दिनों का समूह