Explanations:
सर्व शिक्षा अभियान का संचालन मानव संसाधन विकास मंत्रालय करता है। इस कार्यक्रम की शुरुआत 2000-2001 से हुई। यह भारत के संविधान द्वारा अनिवार्य समयबद्ध तरीके से प्रारंभिक शिक्षा के सार्वभौमिकरण को प्राप्त करने के लिए भारत सरकार द्वारा शुरु किया गया प्रमुख कार्यक्रम है। संविधान में 86वें संविधान संशोधन अधिनियम 2002 के द्वारा शिक्षा के अधिकार को मौलिक अधिकार बना दिया गया, जो कि 6-14 वर्ष की आयु के बच्चों को मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा प्रदान करता है।