Explanations:
सही समुमेलन है– (ऐतिहासिक स्थल) (ख्याति का कारण) बुर्जहोम (जम्मू-कश्मीर) - गर्त आवास चंद्रकेतुगढ़ (पं. बंगाल) - टेराकोटा कला गणेश्वर (राजस्थान) - ताम्र कलाकृतियां अन्य महत्वपूर्ण तथ्य – – बुर्जहोम कश्मीर का एक नवपाषाणिक स्थल है। जिसकी खोज 1935 ई. में डी टेरा और पीटरसन ने किया था। यहाँ से हड्डी के औजार, गर्त आवास व मालिक के साथ कुत्ते के दफनाने के साक्ष्य मिले हैं। – गणेश्वर राजस्थान की ताम्रपाषाण संस्कृति से संबंधित है जो साहिबी नदी के किनारे स्थित है। इसे भारत में ताम्रपाषाण सभ्यताओं की जननी’ माना जा सकता है। – चंद्रकेतुगढ़ पश्चिम बंगाल में स्थित एक महत्त्वपूर्ण पुरातात्विक स्थल है।