Explanations:
भारत सरकार अधिनियम, 1935 के द्वारा बर्मा को भारत से अलग किया गया था। इस अधिनियम के अन्य प्रावधान निम्नलिखित हैं– 1. इस एक्ट के द्वारा पहली बार संघात्मक सरकार की स्थापना का प्रयास किया गया। 2. प्रान्तीय स्तर पर द्वैध शासन को समाप्त करके केन्द्रीय स्तर पर द्वैध शासन प्रणाली स्थापित की गयी। 3. संघीय न्यायालय की स्थापना की गयी। 4. इस अधिनियम के तहत विषयों को तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया। संघ सूची, राज्य सूची एवं समवर्ती सूची। • जवाहर लाल नेहरू ने इस अधिनियम को ‘एक कार जिसमें ब्रेक तो है पर इंजन नहीं’ तथा ‘दासता का अधिकार पत्र’ कहा था।