Explanations:
सन् 1808 ई० में ब्रिटिश वैज्ञानिक जॉन डाल्टन ने परमाणु सिद्धांत दिया, जो द्रव्यमान संरक्षण और स्थिर अनुपात के नियम पर आधारित था। डॉल्टन के परमाणु सिद्धांत के मुख्य बिन्दु इस प्रकार है– ∎ प्रत्येक तत्व अतिसूक्ष्म अविभाज्य कणों से मिलकर बना है। जिन्हें परमाणु (Atom) कहते हैं। ∎ एक तत्व के सभी परमाणु आकार एवं गुणों में समान होते हैं, किन्तु भिन्न–2 तत्वों के परमाणु भिन्न–2 होते हैं। ∎ परमाणु अविनाशी होता है। ∎ तत्वों के परमाणु आपस में संयोग करके संयुक्त परमाणु बनाते हैं, जिन्हें अणु कहते हैं।