Explanations:
जेजाक–भुक्ति (Jaijak- Bhukti) या जयहोटी एक बीर प्रस्विनी भूमि रही है। यह भूमि उत्तर प्रदेश तथा आंशिक रूप से मध्य प्रदेश में पड़ती है। कभी इस पर चंदेल राजाओं का शासन हुआ करता था, अब यह बुंदेलखण्ड क्षेत्र के नाम से जानी जाती है। प्रतिहार साम्राज्य के पतन के बाद बुंदेलखंड की भूमि पर चन्देल वंश के शासकों का स्वतंत्र राजनीतिक इतिहास प्रारंभ हुआ।