Explanations:
उत्प्लावन केन्द्र (Centre of buoyancy)–वह बिन्दु जहाँ उत्प्लावन बल कार्य करता है, उत्प्लावन केन्द्र कहलाता है।यह विस्थापित तरल के आयतन का केन्द्रक होता है। उत्प्लावन बल (Buoyant force)–यह एक प्रकार का बल है जो किसी पिण्ड पर द्रव द्वारा ऊपर की ओर लगाया जाता है जब पिण्ड द्रव में होता है। उत्प्लावन बल का मान पिण्ड द्वारा विस्थापित तरल के भार के बराबर होता है।