Explanations:
हैजा को विसूचिका भी कहते हैं। यह एक संक्रामक आंत्ररोग है जो ‘वाइब्रियो कॉलेरी’ नामक जीवाणु के एंटेरोटॉक्सिन उत्पन्न करने वाले उपभेदों के कारण होता है। मनुष्यों में इसका संचरण इस जीवाणु द्वारा दूषित भोजन या पानी की ग्रहण करने के माध्यम से होता है। आमतौर पर हैजा पानी के द्वारा फैलाने वाला रोग है। अर्थात विकल्प (b) सही है।