Explanations:
गौतम बुद्ध का जन्म 563 ई. पू. में कपिलवस्तु के निकट-लुम्बिनी ग्राम के आम्र-कुंज में माना जाता है। 29 वर्ष की अवस्था में इन्होनें गृह त्याग दिया। इस घटना को महाभिनिष्क्रमण कहा गया। बुद्ध को बोधगया में निरंजना नदी के तट पर बोधिवृक्ष के नीचे ज्ञान की प्राप्ति हुई। ज्ञान प्राप्ति के पश्चात् बुद्ध ऋषिपत्तन या मृगदाव (सारनाथ) में अपना प्रथम उपदेश पाँच ब्राह्मणों को दिया। इस घटना को धर्म चक्र प्रवर्तन कहा गया। 80 वर्ष की अवस्था में कुशीनगर में बुद्ध कि मृत्यु हुई जिसे बौद्ध ग्रन्थों में महापरिनिर्वाण कहा गया।