Explanations:
गुणसूत्र मैट्रिक्स तथा डी.एन.ए. का बना होता है। मैट्रिक्स एक तरल पदार्थ है, जिसमें धागे के समान एक क्रोमैटिन होता है, जो DNA तथा हिस्टोन प्रोटीन का बना होता है। ध्यातव्य है कि इण्टरफेज केन्द्रक का क्रोमेटिन जालक कोशिका विभाजन के समय संघनित होकर धागों या छड़ों के समान रचनाएँ बनाती है। इन रचनाओं को गुणसूत्र कहते हैं। इन्हे आनुवंशिक लक्षणों का वाहक भी कहते हैं।