Explanations:
भारतीय रेल नेटवर्क विश्व के सर्वाधिक लम्बे रेल नेटवर्कों में से एक है। अत: इसे कई रेलवे जोनों में विभाजित किया गया है। समय-समय पर रेलवे ने जोन की संख्या में वृद्धि किया। मार्च, 2001 तक सम्पूर्ण भारतीय रेल को 9 जोनों में विभक्त किया गया था। दिसम्बर 2010 में 17 जोनों में विभक्त कर दिया गया था। पुन: फरवरी 2019 में आन्ध्र प्रदेश में नये रेलवे जोन दक्षिण तटीय रेलवे की स्थापना की घोषणा की गयी। जिससे कुल जोनों की संख्या 18 (मेट्रो रेलवे कोलकाता सहित-19) हो गयी है। अत: कोई भी विकल्प सही नहीं है। नोट: आयोग ने अन्तिम उत्तर कुंजी में इस प्रश्न का सही उत्तर विकल्प (a) माना है जो कि गलत है जबकि इसका सही उत्तर विकल्प (e) होगा।