Explanations:
भौतिक विज्ञान के प्रत्येक क्षेत्र में गणित विभिन्न परिघटनाओं जैसे की यांत्रिकी, ध्वनि, रासायनिक प्रतिक्रियाएँ, रोशनी को समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आमतौर पर माना जाता है कि गणित के संबंध को ‘‘भौतिकी के लिए एक आवश्यक उपकरण’’ के रूप में और भौतिकी को ‘‘गणित में प्रेरणा और अंतर्दृष्टि का एक समृद्ध स्रोत’’ के रूप में वर्णित किया गया है। गणित के बिना हम भौतिकी की कल्पना नहीं कर सकते है। गणित किसी भी प्राकृतिक घटनाओं को काग़ज पर समझाने का तरीका है। गणित एक ऐसा उपकरण है जो वैज्ञानिकों द्वारा भौतिक प्रणालियों के विवरणों को सरल बनाने और उन्हें निष्कर्ष निकालने और गणितीय तर्क का उपयोग करके पुर्वानुमान करने के लिए किया जाता है।