Explanations:
लोकतंत्र लोगों के बीच एक-दूसरे के सामाजिक एवं सांस्कृतिक विविधताओं के प्रति सम्मान का भाव विकसित करता है। लोकतंत्र की उपलब्धियों में विभिन्न पहलुओं को सम्मिलित किया जा सकता है, जिसमें निर्वाचित एवं उत्तरदायी सरकार, लोक कल्याण की भावना, नागरिक स्वतंत्रताएं, अवसरों की समानता, निष्पक्ष न्यायालय तथा कानून का शासन आदि प्रमुख हैं।