Explanations:
नीली जल नीति (ब्लू वॉटर पॉलिसी) ‘‘फ्रांसिस्को डी अल्मेडा’’ पुर्तगाली शासक द्वारा प्रारंभ की गई थी। इसका मूल उद्देश्य शान्तिपूर्ण व्यापार को प्रोत्साहन देना था। अल्मेडा भारत में प्रथम पुर्तगाली गवर्नर था। इसे पुर्तगाली सरकार द्वारा निर्देश दिया गया था कि यह भारत में ऐसे पुर्तगाली दुर्ग बनाए जिसका लक्ष्य सुरक्षा न होकर हिन्द महासागर के व्यापार पर पुर्तगाली नियंत्रण हो।