Explanations:
तानसेन का जन्म सन् 1506 में ग्वालियर (म.प्र.) में हुआ था। इनके बचपन का नाम रामतनु पाण्डेय था। ये भारतीय शास्त्रीय संगीत के महान संगीतकार थे। इन्होंने स्वामी हरिदास से ग्यारह वर्ष तक संगीत सीखा था। प्रारम्भ में ये रीवा राज्य के राजा रामचंद्र के दरबारी कवि थे, परन्तु इनके संगीत कौशल के कारण मुगल सम्राट अकबर ने इन्हें अपने नवरत्नों में स्थान देकर सम्मानित किया था।