Explanations:
शारदा नहर उत्तर प्रदेश में अधिकतम क्षेत्रफल की सिंचाई करती है। शारदा नहर उत्तर प्रदेश राज्य की सर्वाधिक लम्बी नहर है। यह चम्पावत के बनवसा (उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड व नेपाल सीमा पर) नामक स्थान पर शारदा नदी से निकली है। नहर का निर्माण कार्य 1920 से प्रारम्भ हुआ और 1928 में पूर्ण हुआ था। इस नहर से लगभग 8 लाख हेक्टेयर भूमि की सिंचाई होती है।