Explanations:
वर्तमान में विश्व बैंक निम्नलिखित संस्थाओं का समूह है- (i) अन्तर्राष्ट्रीय विकास एवं पुर्निर्माण बैंक (IBRD) (ii) अन्तर्राष्ट्रीय वित्त निगम (IFC) (iii) अन्तर्राष्ट्रीय विकास संघ (IDA) (iv) निवेश विवादों को सुलझाने हेतु अन्तर्राष्ट्रीय केन्द्र (ICSID) (v) बहुपक्षीय निवेश गारण्टी संस्था (MIGA)- MIGA द्वारा विकासशील देशों में किए जाने वाले एफ.डी.आई. की रक्षा हेतु राजनैतिक बीमा की गारंटी दी जाती है।