Explanations:
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन द्वारा देश के प्रथम मानव अंतरिक्ष मिशन ‘गगनयान’ के लिए चार अंतरिक्ष यात्रियों के नामों की घोषणा कर दी गई, इनमें ग्रुप कैप्टेन प्रशान्त बालकृष्णन नायर, अंगद प्रताप, अजीत कृष्णन एवं विंग कमांडर शुभांशु शुक्ला हैं। उल्लेखनीय है कि इसरो का लक्ष्य 2025 तक इन यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजना है।