Explanations:
पनामा नहर, प्रशान्त महासागर और कैरोबियन सागर (अटलांटिक महासागर) को जोड़ती है। प्रशान्त तट पर पनामा तथा कैरोबियन तट पर कोलोन पत्तन अवस्थित है। इसका निर्माण 1914 में पूर्ण हुआ। जबकि अन्य नहरों की व्याख्या निम्न है- स्वेज नहर–लाल सागर को भूमध्यसागर से जोड़ती है। कील नहर–उत्तरी सागर एवं बाल्टिक सागर के बीच स्थित है। वेलेण्ड नहर–ईरी और ओण्टोरियो के बीच स्थित है।