Explanations:
20 अप्रैल, 1627 ई. को पुणे के निकट शिवनेर के दुर्ग में शिवाजी का जन्म हुआ। उनके पिता का नाम शाहजी भोंसले और माता का नाम जीजाबाई था। शिवाजी के व्यक्तित्व पर सर्वाधिक प्रभाव उनकी माता जीजाबाई तथा संरक्षक एवं शिक्षक दादा कोंणदेव का पड़ा। इनके गुरु समर्थ रामदास (धार्मिक व्यक्ति) का भी प्रभाव पड़ा था। शिवाजी ने ‘हिन्दू पद पादशाही’ अंगीकार किया। गाय और ब्राह्मणों की रक्षा का व्रत लिया और हिन्दुत्व-धर्मोद्धारक की उपाधि धारण की।