search
Q: निर्देश (250-255): निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए। ये बच्चे उतने बच्चे नहीं कि इनमें कभी-कभी ढूँढ सकें हम अपना बचपन इनकी उम्र तो इनकी असल उम्र से भी ज्यादा लगती है कभी-कभी तो हमसे भी ज्यादा इनकी आत्माओं में गौरेयों के घोंसले नहीं हैं लेकिन नयी ची़जों के बारे में ये हमसे ज्यादा जानते हैं हम जिन तकनीकी उपकरणों के सामने पहुँचते ही अचकचाकर ठिठक जाते हैं – कुण्ठ होकर ये बिना किसी हिचक के दबाना शुरू कर देते हैं उसके बटन न कोई घबराहट, न गलती हो जाने की आशंका विश्वास से भरे हैं इनके चेहरे जिन रास्तों की इन्हें खबर नहीं खोज लेंगे ये कवि के अनुसार आज के समय के बच्चों में हम अपना बचपन क्यों नहीं देख सकते?
  • A. इनका शारीरिक गठन हमारी पीढ़ी से बिल्कुल भिन्न है।
  • B. ये अपने बचपन में झाँकने की अनुमति नहीं देते हैं।
  • C. ये हमारी पीढ़ी वाले खेल नहीं खेलते हैं।
  • D. इनकी भाषा हमसे बिलकुल भिन्न है।
Correct Answer: Option C - कवि के अनुसार आज के समय के बच्चों में हम अपना बचपन नहीं देख सकते क्योंकि ये हमारी पीढ़ी वाले खेल नहीं खेलते हैं। शेष दिए गए अन्य विकल्प असंगत है।
C. कवि के अनुसार आज के समय के बच्चों में हम अपना बचपन नहीं देख सकते क्योंकि ये हमारी पीढ़ी वाले खेल नहीं खेलते हैं। शेष दिए गए अन्य विकल्प असंगत है।

Explanations:

कवि के अनुसार आज के समय के बच्चों में हम अपना बचपन नहीं देख सकते क्योंकि ये हमारी पीढ़ी वाले खेल नहीं खेलते हैं। शेष दिए गए अन्य विकल्प असंगत है।