search
Next arrow-right
Q: निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (प्र.सं. 91 से 98) में सही। सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए। भारत में पूर्व, उत्सव और मेलों की सदियों पुरानी परंपरा है। इसके जरिए ना सिर्फ संस्कृति समृद्ध होती है, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बहुत ताकत मिलती है। मणिपुर में ‘संगाई महोत्सव’ आयोजित किया गया। मणिपुर इतने प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक समृद्धि से भरा ऐसा राज्य है कि हर कोई यहाँ एक बार जरूर आना चाहता है। ‘संगाई महोत्सव’ जैसे आयोजन निवेशकों और इंडस्ट्री को भी आकर्षित करते हैं। इस बार का आयोजन पहले से और भी ज्यादा भव्य स्वरूप में सामने आया है, जो मणिपुर के लोगों की भावना और उनके जज्बे को दिखाता है। यह महोत्सव पहले इंफाल तक ही सीमित रहता था, लेकिन इस बार पूरे राज्य में इसका आयोजन किया गया है। जब ऐसे आयोजनों को ज्यादा से ज्यादा लोगों के साथ जोड़ा जाता है, तभी इसकी पूरी क्षमता सामने आ पाती है। मणिपुर ____________ के लिए प्रसिद्ध है।
  • A. उत्सव-महोत्सव
  • B. कला और कारीगरी
  • C. स्थानीय उद्योग
  • D. प्राकृतिक सौंदर्य
Correct Answer: Option D - मणिपुर प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक समृद्धि के लिए प्रसिद्ध है। यह प्राकृतिक सौंदर्य, से युक्त एक ऐसा राज्य है जहाँ हर कोई एक बार अवश्य आना चाहता है।
D. मणिपुर प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक समृद्धि के लिए प्रसिद्ध है। यह प्राकृतिक सौंदर्य, से युक्त एक ऐसा राज्य है जहाँ हर कोई एक बार अवश्य आना चाहता है।

Explanations:

मणिपुर प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक समृद्धि के लिए प्रसिद्ध है। यह प्राकृतिक सौंदर्य, से युक्त एक ऐसा राज्य है जहाँ हर कोई एक बार अवश्य आना चाहता है।