Explanations:
Filter सर्किट में SCR का उपयोग नहीं किया जाता है। ∎ दिष्टकारी से प्राप्त आउटपुट में उपस्थित उर्मिकाओं (Ripples) को समाप्त करने के लिए प्रयोग की जाने वाली युक्तियां या परिपथ फिल्टर कहलाते हैं। ∎ SCR का उपयोग करके इन्वर्टर, दिष्टकारी और चॉपर के परिपथ को बनाया जा सकता है। SCR के अनुप्रयोग: ∎ ए.सी. व डी.सी. मोटर्स की गति नियंत्रण हेतु। ∎ तापमान व प्रकाश नियंत्रण में। ∎ रिले व ऊष्मा नियंत्रण में। ∎ लॉजिक एवं डिजिटल परिपथों में। ∎ टाइम रिले परिपथ में। ∎ उच्च वोल्टेज से बचाव में।