Explanations:
समुद्र में डूबे हुए महाद्वीप के भाग को महाद्वीपीय मग्नतट कहते हैं। इसकी औसत गहराई 100 फैदम या 600 फीट (200 मीटर) होती है। इसका औसत ढाल 1º से 3º के बीच होता है। मग्नतट की चौड़ाई पर स्थलीय उच्चावच का नियंत्रण रहता है। समस्त महासागरीय नितल के 8.6 प्रतिशत भाग पर मग्नतट पाये जाते हैं। इनका विस्तार अटलांटिक महासागर के 13.3% भाग पर प्रशान्त महासागर के 5.7 प्रतिशत भाग पर तथा हिन्द महासागर के 4.2% भाग पर पाया जाता है। नोट - महासागरों के नितल का उच्चावच – भाग (%) में महाद्वीपीय मग्नतट – 8.6% महाद्वीपीय मग्नढाल – 8.5% गहरे महासागरीय मैदान – 75.9% महासागरीय गर्त – 7.00%