Explanations:
सूर्य, सौरमण्डल का एक तारा है। इसके सतह का तापमान 6000⁰C होता है। सूर्य के दीप्तमान सतह को ‘प्रकाश मण्डल’ कहते हैं। सौर ज्वाला जहाँ से निकलती है वहाँ काले धब्बे दिखाई पड़ते हैं इन्हें ही सौर कलंक (Solar spot) कहते हैं। सौर कलंक चक्रीय प्रतिरूप का पालन करते हैं। पहले इनकी संख्या में वृद्धि होती है और लगभग 11वर्षों में गायब हो जाते हैं। इस प्रकार सौर चक्र की औसत समयावधि 11 वर्ष होती है।