Explanations:
उत्तर प्रदेश राज्य में द्विसदनीय विधायिका है जिसमें विधान परिषद (उच्च सदन) तथा विधानसभा (निम्न सदन) शामिल हैं। यह भारत की सबसे बड़ी विधायिका है। उत्तर प्रदेश की विधानसभा में 403 निर्वाचित सदस्य और एक मनोनीत (आंग्ल-भारतीय) सदस्य है। किन्तु 104वें संविधान संशोधन के पश्चात् वर्ष 2020 से लोकसभा एवं विधानसभा में आंग्ल भारतीय समुदाय के मनोनयन की प्रणाली को समाप्त कर दिया गया है।