Explanations:
विभिन्न समुदायों के लोग विभिन्न प्रकार (तरीकों) से एक दूसरे का अभिवादन करते है। जो विविधता को प्रदर्शित करता है। भारत विविधताओं का देश है। हम विभिन्न भाषाएँ बोलते है। विभिन्न प्रकार का खाना खाते है, अलग-अलग त्योहार मनाते है और भिन्न-भिन्न धर्मों का पालन करते हैं। वास्तव में हम एक ही तरह की चीजें करते हैं, केवल हमारे करने के तरीके अलग हैं।