Explanations:
जब प्रकाश किरणें साबुन के बुलबुले पर पड़ती हैं तो यह रंगीन दिखाई देता है। ऐसा प्रकाश तरंगों के व्यतिकरण के कारण होता है। जब समान आवृत्ति की दो या दो से अधिक प्रकाश तरंगें किसी माध्यम में एक ही दिशा में गमन करती हैं तो उनके अध्यारोपण के फलस्वरूप प्रकाश तीव्रता में परिवर्तन हो जाता है। इस घटना को प्रकाश का व्यतिकरण कहते हैं। होलोग्राम का रंगीन दिखाई देना, तितलियों के परों का रंगीन दिखाई देना आदि व्यतिकरण के उदाहरण हैं।