Explanations:
ईरान विश्व व्यापार संगठन का सदस्य राष्ट्र नहीं है। इसे पर्यवेक्षक राष्ट्र का दर्जा प्राप्त है। विश्व व्यापार संगठन, विश्व में व्यापार संबंधी अवरोधों को दूर कर वैश्विक व्यापार को बढ़ावा देने वाला एक अंतर-सरकारी संगठन है। इसकी स्थापना 1 जनवरी, 1995 में मराकश समझौते के तहत की गयी थी। इसका मुख्यालय जिनेवा में है। वर्तमान में 164 देश इसके सदस्य है। 29 जुलाई, 2016 को अफगानिस्तान इसका 164 वाँ सदस्य देश बना।