Explanations:
ग्रेड, व्हील की कठोरता एवं बाण्ड की सामर्थ्य को दर्शाता है। ग्राइंडिंग व्हील के अन्दर एब्रेसिव कणों को बाँधे रखने के लिए प्रयोग किये जाने वाले बाइंडिंग पदार्थ की सामर्थ्य को उसके ग्रेड से पहचाना जाता है। 1. A - H ग्रेड - मुलायम 2. I - P ग्रेड - मध्यम 3. Q - Z ग्रेड - कठोर A ग्रेड का व्हील सबसे मुलायम एवं Z ग्रेड का व्हील सबसे कठोर होता है।