Explanations:
सौर ऊर्जा जो कि एक नवीकरणीय ऊर्जा है, धूप की प्रचुरता वाले उष्णकटिबन्धीय देशों के लिए इस ऊर्जा के उपयोग की प्रौद्योगिकी बहुत लाभदायक है। यही कारण है कि भारत जैसे उष्णकटिबन्धीय देश में सौर ऊर्जा के दोहन की असीम सम्भावनाएँ हैं। भारत के राजस्थान राज्य में सौर ऊर्जा की अधिक सम्भावनाएँ हैं, क्योंकि यह एक उष्ण मरुस्थलीय क्षेत्र है। यही कारण है कि वर्तमान समय में भारत में सबसे अधिक सौर ऊर्जा का उत्पादन राजस्थान राज्य द्वारा किया जा रहा है। सभी नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन में सौर ऊर्जा 18.51 प्रतिशत योगदान के साथ प्रथम स्थान पर है। भारत में सर्वाधिक सौर ऊर्जा उत्पादन करने वाले पाँच राज्य इस प्रकार हैं- (राज्य) (उत्पादन क्षमता मेगावॉट में) (i) राजस्थान 27636.75 (ii) गुजरात 18125.41 (iii) महाराष्ट्र्र 9881.37 (iv) तमिलनाडु 9723.95 (v) कर्नाटक 9312.71