Explanations:
मध्य प्रदेश राज्य में राज्य आनंद संस्थान के सामान्य निकाय के अध्यक्ष राज्य के मुख्यमंत्री होते हैं। नागरिकों की खुशहाली पूर्ण जीवन के लिए आंतरिक तथा बाह्य सकुशलता आवश्यक है। इस अवधारणा को साकार करने के लिए भौतिक प्रगति के पैमाने से आगे बढ़कर वास्तविक आनंद के मापकों को भी समझा जाये, इस उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा आनन्द संस्थान का गठन वर्ष 2016 में किया गया।