Explanations:
फसल चक्रण और अंतर-फसल कीट नियंत्रण विधि पर्यावरण के सर्वाधिक अनुकूल है। फसल चक्र:-फसल चक्र में एक ही भूमि पर पूर्व नियोजित क्रम में विभिन्न फसलें उगाई जाती है। फसलों को उनकी अवधि के आधार पर वर्गीकृत किया जाता है। फसल चक्र के लाभ :- मिट्टी की उर्वरता लम्बे समय तक बनी रहती है। रोगों और कीटों के प्रसार को नियंत्रित किया जाता है। अंतर-फसल :- अन्तर-फसल एक ही समय में एक ही खेत में एक निश्चित पंक्ति पैटर्न में एक से अधिक फसल उगाने की क्रिया है। अंतर-फसल के लाभ :- रोगों और कीटों के प्रसार को नियंत्रित किया जाता है। मिट्टी में मौजूद पोषक तत्वों का अधिकतम उपयोग।