Explanations:
बिम्बिसार (544 ई.पू.-493 ई.पू.)- जैन साहित्य में इसे श्रेणिक कहा गया है। वह मगध के पहले वंश हर्यक वंश का प्रथम शक्तिशाली शासक था। उसकी राजधानी गिरिव्रज (राजगृह) थी। कोशल, वैशाली एवं पंजाब आदि से वैवाहिक संबंधों की नीति अपनाकर बिम्बिसार ने अपने साम्राज्य का विस्तार किया। यह बौद्ध तथा जैन दोनों मतों का पोषक था। इसकी हत्या इसके पुत्र अजातशत्रु ने की थी।