Explanations:
मुक्त या आप्लावन विधि (Free Flooding Irrigation)- ∎ इस विधि में मेड़े बनाकर खेत को बड़ी-बड़ी चौरस पट्टियों या प्लाटो में बांट लिया जाता है। इन प्लाटो में लगभग 100 में 1 की ढ़ाल दी जाती है। ∎ आप्लावन विधि में खेत पर किसी भी गहराई में पानी छोड़ा जा सकता है, इसमें पानी पर कोई नियंत्रण नहीं हो पाता है और खेत के निचले भागों में अधिक पानी भर जाता है। इस विधि से सिंचाई करने से सबसे अधिक हानि होती है। यह विधि रोलिंग लैंड के लिए उपयुक्त होती है।