Explanations:
विकास की दिशा और क्रम हर बच्चे के लिए समान होता है, लेकिन हर बच्चा अपनी गति से विकसित होता है। यह बालविकास के पृथकता के सिद्धान्त को दर्शाता है। वैज्ञानिक अध्ययनों से यह निश्चित हो गया है कि विभिन्न व्यक्तियों के विकास की गति में विभिन्नता होती है। जो व्यक्ति के जन्म के समय लम्बा होता है वह बाद में बड़ा होने पर लम्बा होगा एक आयु के दो बालकों मे शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास में वैयक्तिक पृथकता स्पष्ट दिखाई देती है।